फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत

Tue, 03 Feb 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। बांसी कोतवाली के मिठवल कस्बे के पूरब एक पिकअप ने एक किशोर को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार सायं 5:30 की है। देर शाम युवक की पहचान बांसी के पिपरपतिया निवासी ताैसीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर मिठवल कस्बे से बांसी के तरफ एक अज्ञात किशोर पैदल जा रहा था। तभी सामने की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि चालक पिकअप लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बांसी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को एंबुलेंस से बांसी भिजवाया।
कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र देखने में लगभग 17 वर्ष का लग रहा था, जो सफेद टी-शर्ट काली पैंट और कान में लुरकी पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें