फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षकों ने विभिन्न मांगों लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Aug 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
- उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राम विलास यादव के नेतृत्व में धरने में सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। मांगों के समर्थन में सभी ने एक साथ हुंकार भरी।
इसमें हृदय नारायण मिश्र ने कहा कि जब चुनौती होती है, तभी संघर्ष का जज्बा पैदा होता है। पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा की धारा 21, 12 और 18 को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में शामिल करने, तदर्थ शिक्षकों की बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, आठवां वेतन आयोग, स्थानांतरण सरलीकरण, सामूहिक जीवन बीमा योजना बहाली, विषय विशेषज्ञ साथियों को पुरानी पेंशन में शामिल करने, सीबीएसई के बराबर सुविधाएं और पारिश्रमिक आदि मांगें शामिल हैं। संघर्ष के साथ सभी शिक्षकों ने स्वयं को जोड़ते हुए समस्याओं के निदान तक संघर्ष जारी रखने पर सहमति जताई। धरने के समापन पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राम निवास कुशवाहा, योगेंद्र सिंह, संतोष कुमार दुबे, शैलेंद्र शर्मा, बैजनाथ चौरसिया, डॉ. धर्मेंद्र मिश्र, अरविंद चौधरी, राजेश चौधरी, संजय गुप्ता, हरेंद्र बहादुर सिंह, बैज नाथ चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें