सिद्धार्थनगर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी वाॅलीबाल (महिला) प्रतियोगिता में बुधवार को सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया। पहले दिन सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु और स्टेट यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने स्टेट यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल को सीधे सेटों में (3-0) से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षक रेखा सिंह व अजीत पटेल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।