फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीबी गंभीर, लेकिन इलाज योग्य बीमारी

Mon, 22 Dec 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पर सोमवार को टीबी (क्षय) रोगियों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. रजत चौरसिया ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य बीमारी है।
विज्ञापन

समय पर जांच, नियमित उपचार और पौष्टिक भोजन से इस रोग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने रोगियों को सलाह दी कि दवा को बीच में न छोड़ें और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राधेश्याम, ओरी, जलधारी, आमीना खातून, शिवकुमार, अशोक कुमार, पूजा, मनोज, अकबाल अहमद, किसलावती देवी सहित कुल 42 टीबी रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
विज्ञापन

समाजसेवी देवेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा टीबी रोगियों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही उनके पोषण का विशेष ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में पोषण पोटली वितरित की गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डा. सुबोध चंद्रा आदि ने अधिकारियों ने रोगियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें