फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Fri, 10 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्रोत विवि
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को कला संकाय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अमन द्विवेदी व शिवानी द्विवेदी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई महत्वपूर्ण तकनीक और गुर सिखाए। मुख्य प्रशिक्षक अमन द्विवेदी ने अलग-अलग परिस्थितियों में कैसे अपनी सुरक्षा करनी है, इसके लिए छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन

डॉ. रविकांत शुक्ला और डॉ. अरविंद रावत ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिशन शक्ति फेज-5 की नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनीता त्रिपाठी ने कहा लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस तरह के कार्यक्रम एवं कार्यशाला अत्यंत आवश्यक है।
शिक्षा और जागरूकता की बावजूद कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जब बहन- बेटियां अराजक तत्वों से अपनी सुरक्षा करने में असमर्थ हो जाती हैं इसलिए सभी को ऐसे कार्यशाला में भाग लेना चाहिए तथा आत्मरक्षा के उपाय जरूर सीखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें