भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 32 गांव में शुक्रवार को संचार गतिविधि के तहत माता बैठक का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम चिताही पहुंचकर माता बैठक का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बैठक में ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे गर्भवतियों का पंजीकरण और प्रसव पूर्व सभी जांचें, बच्चों के टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी सुरक्षा योजना, जन्म के समय पर दिए जाने वाले वैक्सीन आदि की जानकारी दी।
इसके बाद अधीक्षक छोटकू चौहान के घर पहुंचकर आठ दिन के नवजात शिशु के वजन, तापमान, सांस की गिनती, माता व नवजात शिशु के खतरे के लक्षण आदि की जानकारी ली तथा हाथ धोने के विधि के साथ नवजात शिशु को कंबल में रैप करने की विधि का भी प्रदर्शन किया। कहा कि आशा बहुएं नवजात शिशु देखभाल जरूरी करें।