सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की चारू चौधरी की अध्यक्षता में महि8राजस्व विभाग और महिला उत्पीड़न के पांच प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। महिला आयोग उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण दोनों पक्षों को सुनकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी के साथ भेदभाव न किया जाए। समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं। महिला उत्पीड़न के प्रकरण में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला थाना की एसओ व संबंधित थानाध्यक्ष को दोनों पक्षों को बुलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में प्रकरणों के निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। समस्त योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाएं। बीएसए को स्कूलों में शिक्षको की उपस्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए। शिक्षक स्कूल में समय से उपस्थित हों तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं।