फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महाविद्यालय के 611 बच्चों को दिया गया टैबलेट

Tue, 09 Sep 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डा राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा के बच्चों में टेबलेट का वितरण करते नेता प्रतिप
विज्ञापन
इटवा। डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज की शिक्षा कंप्यूटर आधारित है। इससे देश व विदेश से संबंधित जानकारी पलक झपकते ही मिल जाती है। उन्होंने कहा कि टैबलेट से शिक्षा ग्रहण करना बहुत ही आसान है। बच्चों को जिन विषयों व लेखकों की पुस्तकें चाहिए। वह सभी आनलाइन उपलब्ध हैं। वह इस टैबलेट के सहारे उसे डाउनलोड करके पढ़ सकता है। यही नहीं रोजगार, शिक्षा संबंधित जानकारियां भी इससे हासिल की जा सकती हैं। आप सभी बच्चों को चाहिए कि वह इसका सदुपयोग करें। बड़ी से बड़ी मंजिल को हासिल कर अपने परिवार, जिले व विद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कुल 611 छात्र व छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडेय ने कहा कि कुल 700 टेबलेट महाविद्यालय के बच्चों के लिए आया थाए जिसमें वितरण के बाद बचे 89 टैबलेट छूटे हुए बच्चों को 18 सितंबर को महाविद्यालय में दिया जाएगा। इस दौरान डाॅ. पवन कुमार पांडेय, डाॅ. नुरुल हसन, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें