तुलसियापुर। बरसात के मौसम में बौद्ध भिक्षुओं के एकांतवास की परंपरा वस्सा के शुभ अवसर पर नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तिलौराकोट स्थित थाई मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भोजन दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 17 थाई भिक्षुओं को भोजन और मिठाइयां अर्पित की गईं।
आयोजक लुंबिनी विकास कोष के निवर्तमान कार्यकारी बोर्ड सदस्य राजेश ज्ञवाली ने बताया कि वस्सा बौद्ध परंपरा में वर्षा ऋतु के दौरान भिक्षुओं के एक स्थान पर निवास और साधना से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है। इसी अवसर पर आयोजित पुण्य और सेवा का कार्य बताया जाता है।