फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मन में अनहोनी की आशंका, डबडबाई आंखों से जानकारी ले रहे थे परिजन

Sun, 18 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घायल........................अदीना।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया के पास हाईवे पर शनिवार सुबह दो स्कूली वाहनों के टकराने के बाद पलटने से जहां घने कोहरे के बीच गुजरने वाले लोगों की बस के अंदर से उठने वाली चीख से रौंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन

वहीं, बच्चों को हंसते-खिलखिलाते हुए बच्चों को भेजने वाले अभिभावकों के कानों में जब हादसे की आवाज गूंजी तो उनका दिल बैठ सा गया। जो जहां जिस हाल में था, हादसे की खबर सुनते ही दौड़कर वहां पहुंच गया।
बस और वैन के पलटने के हालात को देखने के बाद मन में अनहोनी का डर सताने लगा। आसपास के लोग अपने बच्चे को तलाशने लगे कि उनकी हालत कैसे ही सुरक्षित हैं या नहीं।
विज्ञापन

घटनास्थल से लोग अस्पताल भागे, वहां जांच के बाद जब डॉक्टराें ने यह बताया कि खतरे से बाहर हैं, जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं, जिन बच्चों को चोट नहीं लगी, वह ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे कि वह बच गए।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पश्चिम हाईवे पर हुए हादसे में 21 बच्चों को चोटें आईं हैं। इन्हीं में क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी कक्षा छह का छात्र मोहित और कक्षा दो में पढ़ने वाला उसका भाई सोमेश्वर भी शामिल है।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात साल के सोमेश्वर के मुताबिक वह मोहित के साथ जा रहा था। अचानक भाई ने चिल्लाया और फिर हम गिर गए और बाद में वहां पर बहुत से लोग पहुंच गए और अस्पताल लेकर गए। वहीं, मोहित को मामूली चोटें आईं, वह बढ़नी सीएचसी पर मरहम पट्टी लगवाकर घर चला गया।
घायल पांच छात्राओं ने कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि कोहरा अधिक था। हम लोग अंदर थे, बाहर कुछ दिख नहीं रहा था, लेकिन इतना अहसास हुआ कि एकाएक बस अनियंत्रित हुई और फिर कब पलट गई पता नहीं चला। कुछ देर बाहर लोगों के रोने की आवाज सुनाई पड़ी, फिर हमें अस्पताल लेकर जाया गया।
वहीं, बात करें अभिभावकों की तो जहां सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में बच्चों के परिजन भी पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद डरे-सहमे बच्चे रोने लगे, जिससे पूरे अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। सभी परिजन अपने-अपने बच्चों को खोजने लगे। जब बच्चे को देख लिए तभी उन्हें सुकून मिला।
विज्ञापन

घायल छात्र-छात्राओं को शोहरतगढ़ की तरफ से आ रही एंबुलेंस के चालक कृष्ण कुमार मिश्र और एमटी मोनू ने सक्रियता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें