पाल में राजनैतिक अस्थिरता को लेकर खुनुवां बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी। स्रोत विज्ञप्ति
खुनुवां। नेपाल में जारी राजनैतिक अस्थिरता और हाल के घटनाक्रम को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी और बढ़ा दी है। मंगलवार को शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में खुनुवां बॉर्डर क्षेत्र में विशेष गश्त अभियान चलाया गया।
इस दौरान सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। इसके माध्यम से सीमा पार के रास्तों, नाले-खेतों और पगडंडियों की बारीकी से निगरानी की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सीमा पर हर प्रकार की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखी जा रही है। नेपाल की आंतरिक परिस्थितियों का असर भारत की सीमा पर न पड़े, इसके लिए पुलिस, एसएसबी और खुफिया विभाग के अधिकारी लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सीमा पर रहने वाले स्थानीय लोगों को किसी अफवाह से बचने और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
इस अवसर पर चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी, मर्यादपुर चौकी इंचार्ज एसबी शाह, हेड कांस्टेबल काशी खडका, व्यापार संगठन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।