फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सूरज का बनाया शंख होगा दीक्षांत का लोगो

Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
छात्र सूरज कुमार चौरसिया। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के नौवें दीक्षांत समारोह का लोग फाइनल कर लिया गया। बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र सूरज कुमार चौरसिया ने शंख की संरचना जैसा लोगों बनाकर जजों का दिल जीत लिया। सूरज ने एक ही संरचना के दो अलग-अलग भाषाओं का चार लोगो दिया था, इसमें से शंख के आकार का हिंदी भाषा की लोगो तय किया गया।
विज्ञापन

दीक्षांत के लिए लोगो प्रतियोगिता के आयोजक व गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत के लोगो के लिए विभागों से आवेदन आमंत्रित किए गए। विश्वविद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने आवेदन दिए। इसमें सूरज कुमार चौरसिया ने एक ही प्रारुप के चार अलग-अलग मॉडल के हिंदी व अंग्रेजी के भाषाओं में चार लोगो प्रस्तुत किया था, जिसमें से शंख के आकार में बना हिंदी भाषा का लोगो कुलपति कविता शाह, कुलसचिव दीनानाथ यादव व वित्त नियंत्रक ने पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें