फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खराब बीज की आपूर्ति, किसानों की किस्मत पर घाटे का बट्टा

Tue, 19 Aug 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति बेल्टीकर पर खाद के लिए लाइन में खड़े किसान।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बाढ़ तो कभी ओले, बेमौसम बारिश तो कभी सूखा। किसान हर बार किसी न किसी आफत का शिकार हो ही जाता है। इस आपदा में न सिर्फ उसकी फसल और पूंजी बर्बाद होती है बल्कि आय से जुड़ी उम्मीद भी दफन हो जातीं है।
विज्ञापन

इस बार प्रकृति ने तो किसानों को बहुत नहीं सताया, लेकिन सिस्टम की मार से किसानों की जमा पूंजी और उम्मीदें दोनाें टूटती नजर आ रही हैं।
जिला प्रशासन ने किसानों को बिना जांचे-परखे पिछली के बजाय अगली प्रजाति के कम दिन में उपज होने वाले खराब क्वालिटी की बीज उपलब्ध करा दिए। इसमें एक दो नहीं बल्कि हजारों की संख्या में किसान प्रभावित हुए हैं।
संभा मंसूरी समझकर धान की रोपाई करने वाले किसान अब सिस्टम की मार से हताश हैं। 135-140 दिन में बाली निकले वाला धान की बाल मात्र 45 दिन में ही निकल आई हैं। यह देखकर किसानों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

किसानों ने इन बीजों की खरीदारी कहीं और नहीं राजकीय कृषि गोदामों से की थी। एक अनुमान के मुताबिक 260 क्विंटल धान की आपूर्ति हुई थी। इतने बीज में 7000-7500 बीघा फसल की रोपाई हुई है जो बिना समय बाली आने से बर्बाद हो गई है।
इसमें किसानों की जमापूंजी लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक लग चुकी है। वहीं, उत्पादन की बात करें तो किसान कुल 14 करोड़ रुपये के करीब नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं।
अधिकांश किसान खड़ी फसल की जुताई कर दे रहे हैं। किसान डीएम, जिला कृषि अधिकारी और ऑनलाइन माध्यम से शासन में शिकायत कर चुके हैं। वहीं, जिम्मेदारों का कहना है कि टीम गठित की जा रही है। स्थलीय निरीक्षण करके जांच करने के बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
किसानों ने सौंपा ज्ञापन: उसका बाजार। क्षेत्र के किसानों ने कस्बा के राजकीय कृषि बीज गोदाम रानीगंज से खराब धान के बीज मिलने का आरोप लगाया है। किसानों ने इस संबंधित जिला कृषि अधिकारी को संबोधित ज्ञापन राजकीय कृषि बीज गोदाम पर कार्यरत तकनीकी सहायक विरेंद्र कुमार को सौंपकर क्षति पूर्ति की मांग की है। क्षेत्र के मुक्ति नाथ, मुरलीधर, राजकुमार पाठक, सावित्री, अरविंद, आलोक, प्रेम नारायण, चौथी, राधे श्याम आदि किसानों ने मंगलवार को बीज गोदाम से खराब बीज आपूर्ति की शिकायत संबंधी ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें