फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वीएचएनडी टीकाकरण सेंटर का सुपरवाइजर ने किया निरीक्षण

Sat, 29 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के बेवां, बगडीहवा, लोहरौली, परसा और महुआरा सहित विभिन्न केंद्रों पर शनिवार को बच्चों और गर्भवतियाें का टीकाकरण और प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान बेवां सीएचसी की सुपरवाइजर रीता मधुकर ने महुआरा उपकेंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह गतिविधियां संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित की गईं।
विज्ञापन

महुआरा में वीएचएनडी टीकाकरण के दौरान एएनएम स्वाति सिंह ने ड्यू लिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण किया। उन्होंने गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच भी की और उन्हें आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर रीता मधुकर ने स्वास्थ्यकर्मियों को फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां आवश्यकतानुसार वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को टीके के महत्व के बारे में जागरूक करने, महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह देने और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। मधुकर ने टीकाकरण केंद्र पर मौजूद महिलाओं को बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवतियों के लिए निशुल्क टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें