सिद्धार्थनगर। पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कला संकाय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. विमल चंद्र वर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग, समर्पण और बलिदान का जीवन था। कहा कि यदि हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना चाहते हैं तो हमें उनके मार्गदर्शन और पथ कुशलता के साथ-साथ उनके राष्ट्र प्रेम की भावना को आत्मसात करना होगा। उनका जीवन, क्रांतिकारी विचार और आजाद हिंद फौज की स्थापना आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. वंदना गुप्ता ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन बलिदान, पराक्रम, एवं कठोर त्याग तथा देशभक्ति से ओतप्रोत था। सदैव हम सभी के मन, मस्तिष्क में व्याप्त रहेंगे। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. यशवंत यादव ने किया।
इस दौरान डॉ. सरिता सिंह, डॉ. मनीषा वाजपेई, डॉ. विनीता रावत, डॉ. किरण गुप्ता, डॉ अब्दुल हफीज उपस्थित रहे।
केंद्रीय विद्यालय में मनाई गई जयंती
सिद्धार्थनगर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का समधुर गायन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुधाकर पांडेय ने वसंत पंचमी के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।