फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा, सात को मिला पुरस्कार

Wed, 25 Nov 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रमा देवी कौशल इंटर कॉलेज में हुई विद्यालय स्तरीय कला प्रतियोगिता, प्रधानाचार्य ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना बाजार स्थित स्वर्गीय रमा देवी कौशल इंटर कॉलेज में बुधवार को रंगोत्सव 2026 के तहत विद्यालय स्तरीय कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा सात की पायल सोनकर और कक्षा 12 की राधा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह की खुशी भास्कर और कक्षा 10 की काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, कक्षा 10 की रिंकी, कक्षा नौ के विजय कुमार यादव और कक्षा छह की जिया भास्कर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कला बच्चों की कल्पनाशीलता, सोच और भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा निखरती है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उसे पहचानकर सही दिशा देने की है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कला, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रितेश कौशल ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें