फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया लुंबिनी का शैक्षणिक भ्रमण

Mon, 12 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध की जन्मस्थली की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से हुए रूबरू
विज्ञापन

पथरा। राजकीय महाविद्यालय तिगोड़वा के छात्र-छात्राओं ने रविवार को प्राचार्य डॉ. राम कुमार सिंह के नेतृत्व में नेपाल स्थित भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बौद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और लुंबिनी के धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण का संयोजन गोपाल कुमार ने किया। इसमें राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी, सिद्धार्थनगर के डॉ. मुकेश गुप्ता भी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने लुंबिनी के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर वहां की सांस्कृतिक विरासत और शांतिपूर्ण वातावरण को करीब से जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राम कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। ऐसे आयोजन ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें