तुलसियापुर। बढ़नी के ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परसा स्टेशन के प्रांगण में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। 200 मीटर की बालकों की दौड़ प्रतियोगिता में खैरी शीतल प्रसाद के विनय यादव को पहला, उतरौला के सूरज को दूसरा तथा अहिरौला के दुर्गेश सैनी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 200 मीटर की बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता में परसा स्टेशन की प्रिया को पहला, खुरहुरिया की राधा को दूसरा स्थान मिला। 50 मीटर की बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता में बैरिहवा की रेशमी को पहला, लोहटी की परवीन को दूसरा स्थान मिला। 50 मीटर की बालकों की दौड़ प्रतियोगिता में घरुआर के सुभग को पहला, बोहली के उमेश को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर की बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता में बोहली की रीता को पहला, धनौरा बुजुर्ग की मनीषा को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर की बालकों की दौड़ प्रतियोगिता में बैरिहवा के सुभम को पहला, बोहली के शिवराज को दूसरा स्थान मिला। इससे पूर्व विधायक विनय वर्मा ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अगर खेल सुविधाएं मिलें तो अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। उनके प्रस्ताव पर जोगिया ब्लाक के मधवापुर में पांच करोड़ की लागत से मिनी खेल स्टेडियम बन रहा है।
इस दौरान रामदास मौर्य, प्रदीप कमलापुरी, विष्णु सिंह, लक्ष्मण गुप्ता आदि मौजूद रहे।