डुमरियागंज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत चयनित कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए बुधवार को गोरखपुर भेजा गया। बच्चों ने विभागीय निर्देशानुसार शिक्षकों की टीम के साथ वाहनों में सफर शुरू किया और शहर भ्रमण को लेकर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा पिछले माह आयोजित की गई थी, जिसमें स्थान पाने वाले प्रत्येक विद्यालय के दो-दो बच्चे, कुल 110 छात्र-छात्राओं को गोरखपुर के शैक्षिक भ्रमण के लिए चयनित किया गया।