फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र-छात्राओं ने रखे विचार

Thu, 04 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नपं क्षेत्र अंतर्गत बढ़नी कोल्ड स्टोरेज स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता छात्रों की प्रतिभा निखारने और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराई गई, जिसमें दो अलग-अलग श्रेणियों में कुल 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रथम श्रेणी में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे शामिल हुए जबकि द्वितीय श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों श्रेणियों में छात्रों ने समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने मोबाइल फोन के लाभ और हानि, भ्रष्टाचार, नशामुक्ति अभियान, साइबर अपराध, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रमिक समस्या जैसे गंभीर और जागरूकता बढ़ाने वाले मुद्दों पर सारगर्भित विचार रखे। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों के साथ ही निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए अनुभवी शिक्षकों ने जज की भूमिका निभाई। जजों में नूर अहमद नूर, अब्दुल बारी, इरशाद अहमद और मोहम्मद बशीर शामिल रहे, जिन्होंने बच्चों के उच्चारण, आत्मविश्वास, विषय-ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक, उप-प्रधानाचार्य शहजाद आलम, पंकज कुमार, शिवांगी वरुण प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें