फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिटी पुलिसिंग : विद्यार्थियों को यातायात और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी

Mon, 05 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर और मिश्रौलिया पुलिस ने स्कूलों में किया जनसंवाद, वाहनों की भी जांच
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत त्रिलोकपुर और मिश्रौलिया थाना पुलिस ने सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में जनसंवाद कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल वाहनों की जांच कर चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया रमवापुर स्थित श्रीमती प्रभावती देवी कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों से संवाद किया। छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए गए और साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई। स्कूल आने-जाने के दौरान यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। कॉलेज परिसर में एक मैजिक वाहन की जांच की गई। दस्तावेज और अन्य व्यवस्थाएं सही मिलने पर चालक कन्हैया को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। टीम में हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव और महिला आरक्षी रुचि शामिल रहीं।
विज्ञापन

इसी क्रम में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों से संवाद कर बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी यातायात नियमों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए गए। साथ ही किसी समस्या या आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग टीम प्रभारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

मिश्रौलिया पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मराज, आरक्षी अरविंद कुमार यादव और महिला आरक्षी नंदिनी शामिल रहीं। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें