फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जागरूकता अभियान के बावजूद नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला

Mon, 23 Nov 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कृषि वैज्ञानिकों और तहसील प्रशासन की अपील का किसानों पर नहीं दिख रहा असर
विज्ञापन

- खेतों में पराली जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी खतरा
घोसियारी। कृषि वैज्ञानिकों और तहसील प्रशासन की लगातार अपील के बावजूद बांसी तहसील क्षेत्र में पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में किसान खेतों को अगली फसल के लिए तैयार करने के उद्देश्य से फसल अवशेष जला रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होने का खतरा भी बना हुआ है।
पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग और तहसील प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं। साथ ही पराली के उचित प्रबंधन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पराली जलाने वालों को नोटिस देने और कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है लेकिन इसका अपेक्षित असर नहीं दिख रहा है। खेतों में फसल अवशेष जलाने से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। वहीं, आग से मिट्टी में मौजूद उपयोगी सूक्ष्मजीवों और पोषक तत्वों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

तहसीलदार बांसी राम नारायण वर्मा ने बताया कि पराली जलाने वालों पर प्रशासन की नजर है। खेतों में पराली जलाते हुए जो भी पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें