फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में 24 घंटे और तेज हवा-बारिश के आसार

Thu, 08 Oct 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में रिमझिम बारिश के दौरान आवागमन करते बाइक चालक
विज्ञापन
- तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
विज्ञापन

- मौसम विभाग ने पूर्वांचल में अगले 24 घंटे गतिविधियां जारी रहने के बाद कमी आने का अनुमान जताया
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे और बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पूर्वांचल के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा झोंकों की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। घने बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। धूप निकलने पर उमस का असर रहा। शाम के समय मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में नम पुरवा हवाएं आ रही हैं। मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ इनकी प्रतिक्रिया के कारण पूर्वांचल में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर तराई क्षेत्र में होने के कारण मौसम की इस गतिविधि का असर जिले में भी पड़ने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव और खेतों में खड़ी फसलों पर असर पड़ सकता है। किसानों को बारिश और हवा के दौरान फसल की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल में अगले 24 घंटे तक मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके बाद बारिश और तेज हवाओं में प्रभावी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें