फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कड़ी धूप ने दी ठंड से राहत, तापमान में भी आया उछाल

Fri, 02 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार दूसरे दिन अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल गई। वहीं, तापमान में भी कुछ उछाल आया है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन पटरी पर आ गया। बच्चों की छुट्टी होने से जहां पार्क गुलजार नजर आए, वहीं खुली जगह या छत पहुंचकर लोगों ने धूप में बैठकर राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े भी कम हो गए और बाजार में चहल-पहल नजर आई। न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़कर 11.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
सुबह में कोहरा अधिक घना होने से दृश्यता घट कर 20 मीटर पर आ गई थी, आलम यह था कि सुबह करीब 10 बजे तक वाहन रेंगते हुए नजर आए, लेकिन 10 बजे के बाद कोहरा हल्का होने लगा। इससे लोगों को कुछ राहत मिली, करीब 11 बजे से अच्छी धूप खिल गई। धूप खिलते ही लोग राहत पाने लगे, 12 बजे के बाद लोगाें अपने शरीर पर कपड़ा कम करना शुरु कर दिए। इससे पूरे दिन कस्बे में भी चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

वहीं, लोगों ने घरों में कपड़े साफ किया ताकि जल्द ही सूख जाए। बीएसए मैदान और जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी खेलते नजर आए। इससे पूरे दिन लोगों को राहत मिली। वहीं, शाम को एक बार फिर ठंड का अहसास होना शुरू हो गया, जिससे दृश्यता भी घटने लगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी दिन में धूप खिलेगी, लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा छाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें