फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेल बिगाड़ रहे छुट्टा पशु, खिलाड़ी परेशान

Wed, 20 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आए दिन छुट्टा पशुओं के आने से खिलाड़ियों को होती हैं परेशानी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आए दिन छुट्टा पशु घूमते हुए पहुंच जा रहे हैं। इससे स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटे खिलाड़ी उनके आने से डर कर भागते हैं, जिससे चोटिल होने का डर बना रहता है।

स्टेडियम में वर्तमान समय में 100 से अधिक खिलाड़ी क्रिकेट, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वाॅलीबाल, तैराकी सहित अन्य कई खेलों का प्रशिक्षण लेने आते हैं। इसमें से कई खिलाड़ी अधिक उम्र के तो कई खिलाड़ी छह वर्ष से लेकर 10 वर्ष के बीच के भी होते हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान स्टेडियम के आसपास टहल रहे छुट्टा पशु हरी घास को देखकर स्टेडियम में पहुंच जाते हैं, जिससे खिलाड़ियों का प्रशिक्षण ठप हो जाता है। खिलाड़ी पशु को भगाने का प्रयास करते हैं तो वह पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाते हैं। इससे इस बरसात के मौसम में पूरे स्टेडियम में पशुओं के खुर का निशान पड़ जाता हैं। हल्की बारिश से ही पानी भर जाता है्र। धूप होने के बाद तीन-चार दिन तक उसमें कीचड़ रहता है, जिसमें खिलाड़ी प्रशिक्षण के दौरान गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। इसके बाद भी खेल विभाग व नपा के अधिकारी स्टेडियम में छुट्टा पशुओं को नहीं आने से रोक नहीं पा रहे हैं। जबकि इससे खिलाड़ी कई बार लंबे समय तक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन



छुट्टा पशुओं को हटाने के लिए नपा व पशु विभाग को पत्र लिखा गया था। कार्रवाई भी हुई थी। सोमवार को भी छुट्टा पशु आए थे। पकड़वाने के लिए विभाग को कहा जाएगा।

आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें