फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पराली जलाने से लगी आग, फसल राख

Tue, 11 Nov 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेखुइयां व अजगरा घाट के सिवान में पराली जलाने से लगी आग से कई बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के अनुसार पहले धान का कटाई करा चुके लोग अपने खेत की पराली जला रहे थे, जिससे आग ने धान की फसल को चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने से पहले ही कई किसानों की धान की फसल जल गई। घटना में विमल, राधेश्याम, असगर अली, राम अजोर, मनोव्वर अली, सुमेर चौधरी, आल्हा, यूसुफ अली, हरीश, संतलाल, फूलचंद, राकेश कुमार आदि किसानों का लगभग 15 बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें