फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएसए दफ्तर पहुंची एसटीएफ, ले गई कागजात

Wed, 20 Aug 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर एसटीएफ की दस्तक ने हलचल मचा दी। टीम बुधवार को बीएसए कार्यालय पहुंची, यहां पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के अलावा कुछ अन्य लोगों से भी बात की और कुछ अभिलेखों को जांच के लिए साथ लेकर लौट गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिले में विद्यालय को फर्जी तरीके से मान्यता देने के मामले में दर्ज केस के मामले में टीम पहुंची थी। हालांकि, इस मामले में कोई भी जिम्मेदार कुछ बताने से कतरा रहे हैं।
बुधवार को एसटीएफ पहुंची। यहां बीएसए से मुलाकात की। इसके बाद कार्यालय में अभिलेख से जुड़े कुछ कर्मचारियों से बातचीत कर फाइलों को खंगाला और कुछ फाइलें साथ ले गई।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो विद्यालयों को फर्जी तरीके से मान्यता देने के मामले में दर्ज केस की विवेचना के सिलसिले में आई थी। दफ्तर में काफी समय तक एसटीएफ थी, जिससे हलचल मचा रहा। एक बार फिर बीएससी कार्यालय चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

इस मामले में अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि मामला हायर लेवल एजेंसी का है जो सहयोग मांग रहे हैं, उसे किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें