फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी सतर्क, वाहनों की जांच तेज

Fri, 06 Nov 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। धनतेरस और दिवाली पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को एसएसबी जवानों ने सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच की गई। त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जवानों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी की टीम ने सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ प्रमुख रास्तों पर निगरानी तेज कर दी है। जवानों ने सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों के सामान की जांच की, ताकि नकली सामान और प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही रोकी जा सके।
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान सीमा पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सीमा पर निगरानी और जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें