फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पानी की टंकी का किया स्थलीय निरीक्षण

Fri, 21 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग अपर सचिव उर्वरक विभाग अनीता ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी पानी की टंकी जगमोहनी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि यह टंकी एक वर्ष से संचालित है। उन्होंने बताया कि 508 घरों के सापेक्ष 480 घरों को कनेक्शन दिया गया है। पानी की सप्लाई की जा रही है। 10 वर्ष तक देखरेख कंपनी द्वारा की जाएगा। सुबह सात बजे से नौ बजे व तीन बजे से शाम पांच बजे तक पानी की सप्लाई दी जाती है। उन्होंने गांव की महिलाओं से भी वार्ता की, जिसमें उन्होंने पानी के गुणवत्ता के बारे में भी पूछा। उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, संजय जायसवाल, बीएस यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें