फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शताब्दी वर्ष पर नगर में बांटे गए पत्रक और पुस्तिकाएं

Fri, 21 Nov 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

बिस्कोहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार शाम को नगर पंचायत बिस्कोहर के मुख्य कस्बे में व्यापक घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य संघ के 100 वर्षों की उपलब्धियों, पंच-परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी व स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना रहा है। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पत्रक और पुस्तिकाएं वितरित कीं, जिनमें संघ के इतिहास, कार्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों का उल्लेख किया गया। प्रचारक ऋतुराज के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने लोगों से संवाद कर समाज में एकता, सद्भाव, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह पंकज, आशीष , प्रिंस, विशु, अविनाश, ओंकार, साजन, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें