फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मकर संक्रांति पर गोरखपुर के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल बसें

Sat, 10 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोडवेज पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इससे यात्रियों को गोरखपुर जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है, इससे जिले के लोग हजारों की संख्या में खिचड़ी चढ़ाने के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए परिवहन निगम 10 से अधिक बसों को संचालन करने का निर्णय लिया है जबकि जिले से गोरखपुर के लिए प्रतिदिन 10 बसों को संचालित किया जाता है। खिचड़ी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि खिचड़ी चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए पहले से ही 10 अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैं, जरूरत पड़ने पर इसे और भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें