सिद्धार्थनगर। कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की जत्था मध्य रात्रि से ही निकलने लगा। अयोध्या में स्नान करने के लिए जाने वालों के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया गया था, लेकिन लोकल रूट पर सुबह में श्रद्धालुओं को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
शहर से सटे ककरही घाट, बांसी राप्ती, डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी, भारतभारी शिव मंदिर, शोहरतगढ़ के बानगंगा बैराज सहित कूड़ा धोंधी के प्रमुख घाटों पर मध्य रात्रि से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था निकल पड़ा। प्रमुख मार्गों पर स्पेशल बस का संचालन किया गया था। इससे यात्रियों को अयोध्या, काशी व प्रयागराज जाने के लिए असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि अयोध्या के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया गया था, इससे लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। लोकल रूट पर भी बसें संचालित की गईं।