फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महंगाई, भ्रष्टाचार और खाद संकट के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

Wed, 20 Aug 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में वि​भिन्न विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते नेता प्रत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- खाद संकट डबल इंजन की सरकारों की नाकामी : माता प्रसाद
विज्ञापन

- सरकारों की जनविरोधी नीतियों से आमजन हताश : लालजी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट मुख्यालय पर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन के जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अगुवाई में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने जिला कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पुलिसिया उत्पीड़न, किसानों के समक्ष खाद की संकट लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम गौरव श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नाकामी के चलते पूरे प्रदेश में खाद संकट खड़ा हो गया है। सरकार खाद संकट को दूर करने के बजाय किसानों पर लाठी बरसा रही है। यह सरकार धर्म और जाति के आधार पर पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अधिकारी सरकार की वाहवाही लूटने के चक्कर में जनता, बेरोजगारी, किसानों की समस्या को निराकरण नहीं करा पा रहे है। अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इसी कारण खाद की समस्या खड़ी हुई है। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण सभी विभागों में लूट मची है। अधिकारी जनता का शोषण करने में मस्त है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। हत्या, डकैती, दुष्कर्म व लूट की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। प्रशासन उसे रोक पाने में असफल है। धरने में विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, अजय चौधरी, उग्रसेन प्रताप सिंह, इंद्रासना त्रिपाठी, कमाल अहमद खान, मो. इदरीस पटवारी, चमन आरा रायनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें