इटवा तहसील परिसर में ज्ञापन देने के लिए जाते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय व सपा कार्यकर्ता
इटवा। फर्जी हस्ताक्षर से फाॅर्म-7 भरकर मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने इटवा तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मांगें पूरी नहीं होने और धांधली नहीं रुकने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र इटवा के सैकड़ों बूथों पर मतदाता सूची से नाम हटाया गया है, जो गलत है। एक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रिंटेड फाॅर्म-7 भरकर बीएलओ को रिसीव कराए जा रहे हैं जबकि, ऐसे मतदाताओं का इन बूथों की मतदाता सूची के अलावा अन्य कहीं नाम दर्ज नहीं है और न ही वह किसी अन्य शहरों में निवास ही करते हैं। ऐसे फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फाॅर्म सात के द्वारा गलत तरीके से हटाए गए, नामों को तत्काल जोड़ा जाए व एसआईआर अवधि में हटाए गए नामों की सार्वजनिक और पारदर्शी सूची प्रकाशित की जाए। कहा कि अगर गड़बड़ी नहीं रोकी गई तो विरोध बड़ा होगा। इस दौरान अन्य नेताओं में भी आवाज बुलंद की।
इस दौरान विधायक सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मणींद्र मिश्र, बेचई यादव, अफसर रिजवी, बबलू खान आदि मौजूद रहे।आ