फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संविधान बचाओ सप्ताह को लेकर सपा की बैठक, धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनी

Mon, 05 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन देने की तैयारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के जोनल व सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष जोखन प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आठ अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालजी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र की भावना के विपरीत बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच करने और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाने की अपील की।
बैठक में पूर्व विधायक विजय पासवान, चंद्रमणि यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, महेश कनौजिया और कृष्ण नाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें