फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : तहसीलदार का वेतन बाधित कर एसडीएम को जांच के निर्देश

Sat, 06 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे फरियादियो की समस्याऐ सुनते एसडीएम राजेश कुमार। श्रो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों के मामले के निस्तारण में शिथिलता व कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। तहसीलदार अजय कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन बाधित कर एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर भी निस्तारण के बजाय मामले को लटकाने पर तहसीलदार को फटकार लगाते हुए वेतन बाधित कर दिया था। शोहरतगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिले के सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायत का मौके पर खुद जाकर निस्तारण करें। निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम के समक्ष कुल 49 फरियादियों ने अपनी पीड़ा सुनाई।
विज्ञापन

फरियादी मिथलेश कुमार त्रिपाठी ने डीएम को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि मेरे गांव गंगाराम महदेवा टोला कटया में दो दर्जन से अधिक ऐसे मतदाता हैं जो जिला महाराजगंज के तहसील नौतनवां में भी मतदाता बने हुए हैं। ऐसे में चुनाव के समय धांधली की जाती है और यहां पर भी उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और दोनों जगह मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। नगर पंचायत शोहरतगढ़ निवासी मनोज कुमार ने कहा कि नगर में हर तरफ हर गली में जानवरों को काटकर बिक्री की जाती है। इसकी शिकायत ईओ और जिले के अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। घने आबादी से दुकानें नहीं हटाई जा रही है। अधिशासी अधिकारी की शिथिलता से नगर पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं अधिशासी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि की अगुवाई में दर्जनों नगरवासियों ने डीएम को पत्र देते हुए कहा कि बढ़नी बाजार में बारावफात के जुलूस में आपत्तिजनक नारेबाजी करने से लोगों में काफी आक्रोश है। ऐसे लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने की साजिश के तहत केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बसहिया निवासी कृष्णपाल ने शिकायत पत्र देते हुए कहा कि खेतों में सिंचाई करने के लिए मेरे गांव के पास निकली नहर की पटरी क्षतिग्रस्त होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें