चिल्हिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिल्हिया गांव के सीवान में शनिवार को धान की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में सात किसानों की करीब छह बीघा कालानमक धान की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खेतों में आग उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धूप और हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे में द्वारिका, राम अवतार, भग्गू, गया, राजमन, आरती, शिवनारायण और किशन दयाल की फसल को नुकसान पहुंचा। किसानों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को देकर मुआवजे की मांग की है।