फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर पंचायत में बैठक कर की एसआईआर की समीक्षा

Fri, 19 Dec 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। नगर पंचायत कार्यालय इटवा के सभागार में भाजपा मंडल इटवा और खुनियांव ब्लॉक के सभागार में भाजपा मंडल खुनियांव की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इसको जरूरी बताते हुए कार्यकर्ताओं को एसआईआर में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र लोगों के नाम ही शामिल हो। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो। उनका काम सिर्फ टांग अड़ाना है जबकि यह देशहित का कार्य है, जिसमें सभी दलों को साथ आना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आवश्यक फार्म भरें ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सही मतदाता सूची से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें।
मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने, नए पात्र मतदाताओं को शामिल कराने और आवश्यक दस्तावेजों को समय पर जमा कराने में प्रशासन के साथ तालमेल बनाते हुए जनता की मदद करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने विपक्ष के रवैये की आलोचना करते हुए विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें