डुमरियागंज। क्षेत्र के बिथरिया में सोमवार को सपा बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसआईआर (विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इसमें सहयोग करने का आह्वान किया गया।
बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज ब्लॉक प्रभारी अजय चौधरी ने प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची के सही एवं प्रभावी निर्माण की विधि समझाई। विधायक सैय्यदा खातून ने सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग गांव-गांव में सक्रिय होकर एसआईआर कार्य को सफल बनाने और मतदाताओं का प्रपत्र भरवाने में सहयोग करने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और एसआईआर कार्य को समयबद्ध और जिम्मेदारी पूर्वक पूरा कराने में बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया।