फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर ने जीता मुकाबला

Sat, 17 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन व तिलोतमा क्रिकेट आकदमी के बीच मैच खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने तिलोतमा क्रिकेट अकादमी को चार विकेट हरा दिया। प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी करते हुए अभिमन्यु सैनी ने छह विकेट चटकाए, इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलोतमा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 66 रन बनाएं। इसमें स्वारनिम घिमीर ने 18, समर पांडेय ने सात रन की पारी खेली। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिमन्यु सैनी ने छह विकेट, लक्ष्मीकांत चौधरी ने दो और अथर्व व निधी यादव ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने 17 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें वैभव ने 22 रन, रंजीत ने 19 रन की पारी खेली। तिलोतमा क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए काशमिक थापा ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें