फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : रिविजन और प्रमुख बिंदुओं पर करें ध्यान केंद्रित

Sat, 17 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मनोविज्ञानी ने कहा परीक्षा में एकाग्रता बनाए रखना ही सफलता की असली कुंजी
विज्ञापन

- सर्दियों में सावधानी बरतते हुए करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्र एक ऐसा टाइमटेबल बनाएं जो आपके प्रतिदिन की रूटीन में फिट हो और सभी विषयों को कवर करें। अपने टॉपिक्स को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और प्रतिदिन रिविजन करें। पढ़ाई के साथ बीच-बीच में ब्रेक लें। इससे बेहतर पढ़ाई होगी और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। मनोवैज्ञानिक ने बताया कि परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है, एकाग्र होकर तैयारी करे अच्छा नंबर आएगा।
मनोवैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का मानना है कि विद्यार्थियों को इस समय परिणाम की चिंता करने के बजाय केवल अपनी तैयारी और रिवीजन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मनोवैज्ञानिक डॉ. अनीता ने बताया कि अक्सर विद्यार्थी इस बात से परेशान रहते हैं कि वे पढ़ा हुआ भूल रहे हैं या पेपर कैसा आएगा। इन नकारात्मक विचारों को छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। छात्र जितना अधिक रिवीजन करेंगे, आत्मविश्वास उतना ही बढ़ेगा। पढ़ने के साथ-साथ लिखकर अभ्यास जरूर करें, इससे याद की गई चीजें स्थायी होती हैं और परीक्षा में लिखने की गति भी सुधरती है।
विज्ञापन


छोटे-छोटे लक्ष्यों पर ध्यान दें
एक साथ पूरा सिलेबस खत्म करने के बजाय, हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य को पूरा करने पर फोकस करें। जैसे कि एक चैप्टर तैयार करें, एक्सरसाइज का एक सेट या एक कॉन्सेप्ट को पूरा करें। छोटे टारगेट हासिल करने से आपको कॉन्फिडेंस मिलता है। धीरे-धीरे, ये छोटी उपलब्धियां बड़ी प्रोग्रेस में बदल जाएंगी और आपको फोकस रहने में मदद करेंगी।

छोटे ब्रेक लें
बिना आराम किए लंबे समय तक पढ़ाई करने से थकान हो सकती है और ध्यान भटक सकता है। हर एक या दो घंटे के बाद छोटे ब्रेक लें। इस समय का इस्तेमाल स्ट्रेच करने, टहलने या पानी पीने के लिए करें। ये छोटे ब्रेक आपके दिमाग को फ्रेश करते हैं और आपको नए फोकस और उर्जा के साथ पढ़ाई पर लौटने में मदद करते हैं।
-
दूसरों से अपनी तुलना करने से बचें
प्रत्येक विद्यार्थी का सीखने का तरीका अलग होता है। दूसरों से अपनी तुलना करने से आप चिंतित हो सकते हैं और आपका क्षमता कम हो सकती है। इसके बजाय, अपनी खुद को आगे बढ़ाने और सुधार पर ध्यान दें।
विज्ञापन

-
ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें
पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाकर रहें। खासकर फोन या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से बचें। इसका इस्तेमाल आप पढ़ाई के बाद कर सकते हैं।

शरीर में इस तरह बनाएं स्फूर्ति
- सुबह थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें ताकि शरीर में ताजगी बनी रहे
- समय-समय पर पानी पीते रहें
- खाना खाने के तुरंत बाद पढ़ने बैठने के बजाय थोड़ी देर टहलें
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें