फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 24 Sep 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महात्मा गौतमबुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया में आयोजित हुई जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

बांसी। जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया में किया गए। इसमें बालक 14 आयु वर्ग में बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रथम, किसान इंटर कालेज सिकटा द्वितीय व जनता इंटर काॅलेज असिधवा चेतिया तृतीय स्थान पर रहा।
17 आयु वर्ग में जनता इंटर कालेज असिधवा चेतिया प्रथम, किसान इंटर काॅलेज सिकटा द्वितीय व महामना मालवीय इंटर काॅलेज बरगदवां की टीम तीसरे स्थान पर रही। 19 आयु वर्ग में रतन सेन इंटर काॅलेज बांसी प्रथम, जनता इंटर काॅलेज असिधवा चेतिया तृतीय और शिवपति इंटर काॅलेज शोहरतगढ़ तृतीय स्थान पर रही। बालिका 19 आयु वर्ग में किसान इंटर काॅलेज सिकटा प्रथम, तिलक इंटर काॅलेज बांसी द्वितीय और जनता इंटर काॅलेज असिधवा चेतिया तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 आयु वर्ग बालिका में जनता इंटर काॅलेज असिधवा चेतिया प्रथम, किसान इंटर काॅलेज सिकटा द्वितीय और श्रीसिंहेश्वरी इंटर काॅलेज तेतरी बाजार की टीम तृतीय स्थान पर रही। 14 आयु वर्ग बालिका में बेसिक शिक्षा परिषद प्रथम और किसान इंटर कालेज सिकटा द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रबंधक कमला साहनी, क्रीड़ा सचिव दौलत बाबू गुप्ता जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र नाथ उपाध्याय , प्रधानाचार्य विनय अनमोल आदि ने बच्चों को मेडल व शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें