फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की तिरंगा यात्रा राजनीतिक : टिकैत

विज्ञापन
रेस्ट हाउस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का का स्वागत करते कार्यकर्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा राजनैतिक है। देश की जनता को तिरंगा यात्रा निकालना चाहिए, लेकिन हम निकालेंगे तो वह विरोध करेंगे। उनके नेता सेना के अधिकारी पर टिप्पणी करते है, वह संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई नहीं करते है। कोर्ट को उसके विरूद्ध कार्रवाई का आदेश देना पड़ा है।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता महराजगंज के बृजमनगंज में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने शहर के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में सबसे बड़ा मामला एमएसपी कानून है। जिसे लागू होना चाहिए। यूपी में बिजली का निजीकरण नहीं होना चाहिए, इसके विरोध में आंदोलन कर रहे बिजलीकर्मियों का समर्थन करते है और निजीकरण का विरोध करते है। गन्ना मूल्य का भुगतान, खाद की समस्या है। पूंजीवाद बढ़ रहा है, फसलों की कीमत और भूमि की कीमत कम दी जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें