फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मनरेगा में नाबालिगों की फर्जी हाजिरी के आरोप में मेट बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देईपार में मनरेगा में नाबालिगों से मजदूरी कराने के आरोप में बीडीओ ने नाबालिगों की हाजिरी लगाने वाली सुपरवाइजर (मेट) को जांच के बाद बुधवार को बर्खास्त कर दिया। उस दिन का मास्टर रोल शून्य करने के साथ मामले में ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देईंपार में नाबालिगों से मनरेगा में कराई जा रही है मजदूरी को लेकर मंगलवार को सोशल मीडिया पर फोटो और सूचना वायरल की गई थी।
विज्ञापन

हालांकि, वायरल फोटो और सूचना की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वायरल फोटो और सूचना को बीडीओ ने संज्ञान में लेकर जांच कराई। इसमें नाबालिगों की मनरेगा मजदूर के रूप में फर्जी हाजिरी लगाने की पुष्टि होने के बाद मेट सुपरवाइजर सीमा गुप्ता को बीडीओ ने कार्यमुक्त करने के साथ उस दिन का मास्टर रोल जीरो करने के साथ ही मामले में ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत देईंपार में नाबालिग बच्चों को मनरेगा मजदूर के रूप में फर्जी रूप से खड़ा करके फोटो खींचने तथा मास्टर रोल में फर्जी हाजिरी लगाने के आरोप में मनरेगा मेंट को कार्य मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें