सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मो. रफी ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में जिले के टॉप-10 अपराधी को 10 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
कोर्ट ने मोहाना थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में चिह्नित टॉप-10 अपराधी असगर अली उर्फ किनकिन उर्फ भिड़की उर्फ उसमान अली निवासी गोपीजोत थाना मोहाना को सजा सुनाई है। सजा कराए जाने में जिला मानिटरिंग सेल, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी पूरन यादव थाना मोहाना का योगदान रहा। संवाद