सेमरहवा टोला लगी आग में स्वाहा हो गया अनाज तथा बकरिया। स्रोत विज्ञप्ति
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ब्लॉक क्षेत्र के सेमरहवा के टोला टीसम में बुधवार को अज्ञात कारणों से एक झोपडी में आग गल गई। आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट हाे गया। तहसील प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। गांव निवासी नौशाद व रोजगार सेवक महेश यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सेमरहवा के टीसम के बंजारवा डीह पर अग लगी में कल्लू यादव की झोपड़ी जल कर राख हो गई। संवाद