फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समर कैंप का बीईओ ने किया निरीक्षण, बच्चों से ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के संविलियन विद्यालय भरौली कैथवलिया में चल रहे समर कैंप का निरीक्षण बुधवार को बीईओ राजेश कुमार ने किया। इस दौरान बच्चों द्वारा की जा रही गतिविधियों में भी प्रतिभाग भी किया। संविलियन विद्यालय भरौली कैथवरिया में बच्चों ने सुबह में सभा में प्रार्थना के बाद समर कैंप की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने योगाभ्यास किया।
कैंप में तैनात शिक्षामित्र संजय पांडेय व पूनम देवी ने बच्चों को चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने मनमोहक ढंग से चित्रकारी की, जिसे बीईओ ने काफी सराहा। कैंप में गीत संगीत खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से जीवन कौशल के विकास पर भी जोर दिया। बीईओ राजेश कुमार ने कहा कि प्रतिदिन सुबह सात बजे से 10 बजे तक समर कैंप का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय में अनुदेशकों एवं शिक्षामित्र की तैनाती की गई है।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें