खुनुवां। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट जब्त की है। नेपाल की सीमा चौकी छतौना ने मंगलवार की देर शाम को सीमा क्षेत्र स्थित बलारा नगर पालिका नंबर-दो के हथियोल से इसे जब्त की।
सरलाही सशस्त्र पुलिस अधीक्षक देव बहादुर चंद ने बताया कि नेपाल से भारत में तस्करी के दौरान 795 पीस इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट जब्त की गई। पूछताछ में पता चला कि बाइक पर भारत में तस्करी के दौरान इसे लाया जा रहा था।
सुरक्षाकर्मियों को देखकर तस्करी में शामिल तस्कर भाग गया। उन्होंने बताया कि जब्त इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की कीमत 15 लाख 50 हजार नेपाली रुपये है। बरामद सामन और बाइक जांच के लिए सरलाही सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है। संवाद।