इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के करहिया चौराहे के पास बुधवार को बोरिंग उपकरण लगे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया, जिसे सीएचसी इटवा व उसके बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया। इटवा-डुमरियागंज मार्ग के करहिया चौराहे के पास हादसा हुआ। बस्ती निवासी आशुतोष शुक्ला (50) इटवा से बस्ती स्थित घर लौट रहे थे। करहिया चौराहे पर बोरिंग उपकरण लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। वह ट्रैक्टर-ट्राॅली के बीच में बाइक सहित फंस गए। शोर सुनकर चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया, लेकिन वह फरार हो गया। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। संवाद