फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 1.63 लाख भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की कपसिहवा सीमा चौकी की नाका पार्टी ने नेपाल से भारत आ रहे दो लोगों को पकड़ा। उनके पास से 1.63 लाख रुपये भारतीय मुद्रा और एक बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सूचना पर कपसिहवा सीमा चौकी की नाका पार्टी अनधिकृत रास्ते पर तैनात थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से दो लोग नेपाल की ओर से सीमा के अंदर आते दिखाई दिए। संदेह होने पर जवानों ने दोनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 1,63,000 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पकड़े गए लोगों की पहचान इब्राहीम पठान (26) जिला कपिलवस्तु नेपाल और रामू जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें